बिहार : भोजपुर एनकाउंटर पीड़ित के परिजनों ने प्रशांत किशोर से न्याय की मांग की

feature-top

बिहार के चर्चित भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है, जहां मृतक भारत भूषण तिवारी के पीड़ित परिवार ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि यह एनकाउंटर संदिग्ध है और उन्हें स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है। प्रशांत किशोर के सामने अपना दुखड़ा रोते हुए पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने में मदद मांगी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम इस मुद्दे को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरने की तैयारी कर सकती है। 


feature-top