बेंगलुरु कांग्रेस रैली : छात्रों के NEET परीक्षा छूटने पर BJP ने कांग्रेस को घेरा

feature-top

बेंगलुरु में कांग्रेस की एक बड़ी रैली के कारण लगे भारी ट्रैफिक जाम की वजह से नीट-यूजी (NEET-UG) री-एग्जाम देने जा रहे कई छात्र परीक्षा केंद्रों पर समय से नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के लिए छात्रों के भविष्य से बढ़कर अपनी राजनीति चमकाना है। बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित इस कार्यक्रम की वजह से शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई थी, जिससे परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और उनके अभिभावकों को भारी निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ा। 


feature-top