पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख खुद को बताया चेयरपर्सन

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर नियंत्रण को लेकर चल रही अंदरूनी जंग अब चुनाव आयोग (EC) के दरवाजे तक पहुंच गई है। पार्टी में मची इस भारी उथल-पुथल के बीच, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को एक आधिकारिक पत्र लिखकर खुद के ही वास्तविक टीएमसी चेयरपर्सन होने का मजबूत दावा पेश किया है। दूसरी तरफ, बगावती तेवर अपना चुके बागी गुट ने इस दावे को चुनौती देते हुए अरूप रॉय को पार्टी का नया अध्यक्ष (बॉस) घोषित कर उनका नाम आगे बढ़ा दिया है। दोनों गुटों द्वारा पार्टी के नाम और सिंबल पर अलग-अलग दावे ठोकने के बाद अब यह राजनीतिक विवाद पूरी तरह से एक कानूनी लड़ाई में बदलता नजर आ रहा है।


feature-top