रायपुर : सेंट पॉल स्कूल में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बन रहे चर्च को प्रशासन ने ढहाया

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट पॉल स्कूल परिसर में चल रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के निर्माण की अनुमति लेकर उसकी आड़ में अवैध रूप से चर्च का निर्माण कराया जा रहा था। हिंदू संगठनों के विरोध और शिकायत के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को अवैध पाते हुए उसे जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 


feature-top