सूरजपुर : बांध में पलटी 9 ग्रामीणों से भरी नाव 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक बांध में 9 ग्रामीणों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से 6 ग्रामीणों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन 3 ग्रामीण अब भी लापता हैं। जिला प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।


feature-top