आंध्र प्रदेश: अनकापल्ली जिले में फार्मा यूनिट में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत

feature-top

पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के परवाड़ा में जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में एक प्लास्टिक पायरोलिसिस तेल निर्माण इकाई में भीषण आग लगने से दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की पहचान वेंकटेश (24) और त्रिनाध (27) के तौर पर हुई है, दोनों अनकापल्ली जिले के अचुतापुरम के रहने वाले थे।

परवाड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर लेंका भास्कर राव ने रिपोर्टर्स को बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, प्लास्टिक पायरोलिसिस ऑयल और कार्बन ब्लैक बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी की फैक्ट्री में आग लग गई, जब प्लास्टिक कचरे को तेल में रीसायकल करने के प्रोसेस के दौरान एक स्टोरेज टैंक में कथित तौर पर धमाका हो गया।


feature-top