कांकेर : आमाटोला में मिला नक्सलियों का विस्फोटक डंप, भारी मात्रा में हथियार बरामद

feature-top

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के आमाटोला जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक बड़े विस्फोटक डंप का पर्दाफाश करते हुए मौके से 4 बंदूकें, 2 वायरलेस सेट, डेटोनेटर और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की नक्सली सामग्री बरामद की है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के इरादे से नक्सलियों ने इस जखीरे को जंगल के भीतर छिपा रखा था, जिसे मुस्तैद जवानों ने समय रहते ढूंढ निकाला और उनकी एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी लगातार जारी है।


feature-top