छ.ग : ED का एक्शन, 'ड्रग्स क्वीन' नव्या मलिक के ड्रग्स नेटवर्क और हवाला लिंक की होगी जांच

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 'ड्रग्स क्वीन' नव्या मलिक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संज्ञान लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ड्रग्स रैकेट के भंडाफोड़ और गिरफ्तारियों के बाद, अब ED इस पूरे सिंडिकेट के वित्तीय साम्राज्य, मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कनेक्शन को खंगालने की तैयारी में है। जांच एजेंसी नव्या मलिक और उसके नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, क्लब-पार्टी फंडिंग और अवैध संपत्तियों की जांच करेगी। इस हाई-प्रोफाइल केस में ED की एंट्री के बाद ड्रग्स तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और इसमें शामिल कई रसूखदार व सफेदपोश लोगों पर शिकंजा कसने की संभावना तेज हो गई है। 


feature-top