AAP विधायक चैतर वसावा मारपीट और रंगदारी के मामले में दोषी करार

feature-top

गुजरात के नर्मदा जिले की राजपीपला कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के डेडियापाडा से विधायक चैतर वसावा को वन कर्मियों के साथ मारपीट करने, हवा में फायरिंग करने और जबरन वसूली (रंगदारी) के मामले में दोषी करार दिया है। यह पूरा विवाद नवंबर 2023 का है, जब वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने और धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के इस फायरब्रांड आदिवासी नेता की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं, और उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 


feature-top