"दशकों तक दबाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत" : शुभेंदु अधिकारी

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ा बयान दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण दशकों तक डॉ. मुखर्जी की महान विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जानबूझकर दबाया गया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के विरोध और 'एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान' के खिलाफ डॉ. मुखर्जी का बलिदान अतुलनीय था, जिसे देश की नई पीढ़ी तक सही रूप में पहुँचाना बेहद जरूरी है। 


feature-top