"रक्षक ही भक्षक बन गए" : नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा कबूलनामा, ली जिम्मेदारी

feature-top

नीट (NEET) पेपर लीक मामले और इसके चलते छात्रों में बढ़े मानसिक तनाव व आत्महत्याओं पर गहरा दुख जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी ली है। इस गंभीर संकट पर आत्ममंथन करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि शिक्षा व्यवस्था के भीतर ही मौजूद कुछ तत्वों की वजह से यह बड़ी चूक हुई है और 'रक्षक ही भक्षक बन गए' हैं। शिक्षा मंत्री ने तंत्र की इस विफलता को स्वीकार करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता लाने का भरोसा दिलाया है। 


feature-top