2021 मुंद्रा ड्रग्स केस : दिल्ली के बिजनेसमैन कबीर तलवार से जुड़े परिसरों पर ED की छापेमारी

feature-top

वर्ष 2021 के बहुचर्चित मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स जब्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर अपनी जांच तेज कर दी है। इसके तहत ईडी की टीम ने दिल्ली में मशहूर बिजनेसमैन कबीर तलवार से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। मुंद्रा पोर्ट पर पकड़े गए करीब ₹21,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम हेरोइन मामले में कड़ियों को जोड़ने और मनी लॉन्ड्रिंग (अवैध धन को वैध बनाने) के सबूत जुटाने के लिए यह तलाशी अभियान चलाया गया। इस बड़ी कार्रवाई से दिल्ली के कारोबारी जगत और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 


feature-top