CM स्टालिन ने विजय के विधानसभा भाषण को बताया 'फिल्मी'

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में 'डायलॉग वॉर' बेहद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अभिनेता से नेता बने थलपति विजय के विधानसभा में दिए गए पहले भाषण पर तीखा पलटवार किया है। विजय द्वारा डीएमके सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए सीएम स्टालिन ने उनके अंदाज को पूरी तरह 'फिल्मी' करार दिया। स्टालिन ने तंज कसते हुए कहा कि यह विधानसभा की गंभीर कार्यवाही है, कोई फिल्मी सेट या लाइव कैमरा नहीं जहां सिर्फ डायलॉगबाजी चले। मुख्यमंत्री के इस तीखे बयान के बाद तमिलनाडु के सियासी गलियारों में रील बनाम रियल लाइफ की यह बहस और ज्यादा गरमा गई है। 


feature-top