उज्जैन जमीन विवाद : CM मोहन यादव के बचाव में उतरी BJP, कांग्रेस के आरोपों को नकारा

feature-top

मध्य प्रदेश में उज्जैन जमीन 'घोटाले' को लेकर छिड़े सियासी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुलकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के बचाव में उतर आई है। बीजेपी ने विपक्ष के हमलों का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा, तथ्यहीन और बेबुनियाद करार दिया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक द्वेष के चलते मुख्यमंत्री की साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की नाकाम कोशिश कर रही है। बीजेपी के इस तीखे पलटवार के बाद राज्य में जमीन विवाद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान और ज्यादा तेज हो गई है। 


feature-top