जयराम रमेश की दोटूक : "BJP में गए युवा नेताओं की कांग्रेस में कभी न हो वापसी।"

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामने वाले युवा नेताओं को लेकर एक बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में वकालत की है कि जो युवा नेता वैचारिक समझौता कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, उन्हें भविष्य में कभी भी कांग्रेस में वापस नहीं लिया जाना चाहिए। जयराम रमेश का यह बयान पार्टी के प्रति वफादारी और विचारधारा को मजबूत करने के संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उन नेताओं के लिए वापसी के रास्ते बंद होने के संकेत मिलते हैं जो चुनावी फायदे के लिए पाला बदलते रहते हैं। 


feature-top