अंबिकापुर : शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेटिंग मिलने पर सब-इंस्पेक्टर निलंबित

feature-top

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ एक अनोखी और बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की विशेष टीम ने खुद सामान्य ग्राहक बनकर शराब दुकानों पर औचक दबिश दी, जहां तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेचने (ओवररेटिंग) का खेल रंगे हाथों पकड़ा गया। इस गंभीर लापरवाही और अनियमितता पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन ने संबंधित आबकारी सब-इंस्पेक्टर (SI) को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस औचक कार्रवाई से इलाके के शराब सिंडिकेट और भ्रष्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। 


feature-top