कोरबा : अनियमितता और लापरवाही बरतने पर तहसील कार्यालय का कर्मचारी सस्पेंड

feature-top

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कटघोरा तहसील कार्यालय की सहायक ग्रेड-2 मंजू कृष्णा धिरही को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिले में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितताओं पर रोक लगाने के मकसद से प्रशासन यह सख्त रुख अपना रहा है। साफ संदेश है, कामकाज में गड़बड़ी और जनता को परेशान करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


feature-top