छ.ग : कृषि विभाग अधिकारी पर लगे प्रताड़ना के गंभीर आरोप, महिला आयोग ने की निलंबन की सिफारिश

feature-top

छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में कार्यस्थल पर प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कर्मचारी को धमकी देने, दुर्व्यवहार करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। इस मामले की शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कृषि अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन (सस्पेंशन) की सिफारिश कर दी है। 


feature-top