पंडरिया : जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, BJP विधायक निवास का किया घेराव

feature-top

छत्तीसगढ़ के पंडरिया में खाद-बीज, बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इन जन-मुद्दों पर कांग्रेस ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंडरिया में जोरदार हल्लाबोल किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में रैली निकालकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक भावना बोहरा के निवास का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। विपक्ष का आरोप है कि क्षेत्र का किसान खाद-बीज के लिए परेशान है और आम जनता अघोषित बिजली कटौती व पानी के संकट से जूझ रही है, लेकिन सत्तापक्ष इस पर मूकदर्शक बना हुआ है। 


feature-top