मुंबई : जलभराव संकट में आदित्य ठाकरे ने BJP पर लगाया BMC फंड खत्म करने का आरोप

feature-top

मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण मायानगरी एक बार फिर जलभराव के संकट से जूझ रही है, जिससे जगह-जगह पानी भरने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा के बीच मुंबई की सियासत में भी उबाल आ गया है। शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी ने देश की सबसे अमीर महानगरपालिका (BMC) के फिक्स्ड डिपॉजिट और फंड को पूरी तरह "खत्म" कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से मुंबई की आज यह दुर्दशा हुई है। मानसून की पहली बड़ी बारिश के साथ ही मुंबई में अब जलभराव पर क्रेडिट और करप्शन वॉर तेज हो गई है।


feature-top