CM भगवंत मान ने वायरल वीडियो को बताया 'फर्जी', विपक्ष पर लगाया राजनीति के लिए धर्म के इस्तेमाल का आरोप

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने एक वीडियो को पूरी तरह 'फर्जी' और एडिटेड (Fake) बताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फॉरेंसिक लैब मालिकों पर दबाव बनाकर और उन्हें डरा-धमकाकर अपनी मर्जी की रिपोर्ट तैयार करवाई है। उन्होंने साफ कहा कि विरोधी दल उनकी राजनीतिक छवि को बिगाड़ने और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई है।


feature-top