कोलकाता : निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 3 की मौत, 40 लोग मलबे के नीचे दबे

feature-top

कोलकाता के ताराताला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम की छत भरभराकर ढह गई। इस भीषण दुर्घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य (Rescue Operation) शुरू किया। मलबे से घायल लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, और प्रशासन मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है।


feature-top