मुंद्रा ड्रग्स केस : ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के नामी नाइटक्लब मालिक के ठिकानों पर छापेमारी

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2021 के बहुचर्चित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट हेरोइन जब्ती मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक नामी नाइटक्लब मालिक हरप्रीत सिंह तलवार के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी से जुड़े इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के कोण से जांच कर रही ईडी को नाइटक्लब मालिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स सिंडिकेट से संबंध होने के सुराग मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में पांच जगहों पर तलाशी ली। ये जगहें नाइट क्लब के मालिक हरप्रीत सिंह तलवार और उनके साथियों से जुड़ी थीं। यह कार्रवाई 2021 में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर ज़ब्त की गई 2,988 किलोग्राम हेरोइन की खेप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई।


feature-top