यूपी : बंधुआ मजदूरी केस पर राहुल गांधी का बयान, "नौकरियों की कमी से देश में लौट रही बंधुआ मजदूरी"

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सामने आए बंधुआ मजदूरी के एक मामले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और देश में नौकरियों की भारी कमी को इसका मुख्य जिम्मेदार ठहराया है। इस स्थिति को ‘ढहती अर्थव्यवस्था का मलबा’ बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार के अवसरों की कमी के कारण देश का गरीब और युवा वर्ग इस तरह के अमानवीय शोषण का शिकार होने के लिए मजबूर हो रहा है। पुलिस ने UP में 12 बंधुआ मजदूरों को कैद से छुड़ाया, जब उनमें से एक मंडी गांव में डिस्पोजेबल पत्ती का कटोरा और पेपर प्लेट बनाने वाली यूनिट से भाग गया।


feature-top