छ.ग कोऑपरेटिव बैंक स्कैम : 18.13 करोड़ के गबन में ब्रांच मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त, 5 आउटसोर्स कर्मी बाहर

feature-top

छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हुए 18.13 करोड़ रुपये के बड़े गबन कांड में बैंक प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस महा-घोटाले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में तत्कालीन शाखा प्रबंधक (ब्रांच मैनेजर) समेत तीन स्थायी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, इस धोखाधड़ी में संलिप्त पाए गए 5 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। 


feature-top