तमिलनाडु : सड़क निर्माण घोटाले में पूर्व मंत्री ईवी वेलु के ठिकानों पर DVAC का बड़ा छापा

feature-top

तमिलनाडु में सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी निदेशालय (DVAC) ने सड़क निर्माण परियोजनाओं में हुए कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस घोटाले को लेकर सतर्कता विभाग की टीम ने द्रमुक (DMK) नेता और राज्य के पूर्व लोक निर्माण मंत्री ईवी वेलु (EV Velu) और उनके करीबियों सहित 11 अन्य लोगों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों के घर एवं दफ्तरों समेत कुल 12 जगहों पर की गई इस औचक रेड से तमिलनाडु की सियासत में हड़कंप मच गया है, और विभाग द्वारा मामले से जुड़े अहम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। 


feature-top