रायपुर : महापौर मीनल चौबे का औचक निरीक्षण, महोबा बाजार नाले से अवैध निर्माण तत्काल हटाने का आदेश

feature-top

रायपुर के महोबा बाजार क्षेत्र में नाले पर एक बिल्डर द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने की गंभीर शिकायत मिलने पर महापौर मीनल चौबे ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। मामले की संवेदनशीलता और मानसून के दौरान जलभराव के खतरे को देखते हुए महापौर खुद नगर निगम की टीम के साथ सीधे मौके (स्पॉट) पर मुआयना करने पहुंचीं। बिल्डर द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखकर उन्होंने भारी नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे तत्काल प्रभाव से हटाने के सख्त निर्देश दिए।  


feature-top