भगवंत मान का बड़ा दावा: 'फर्जी फुटेज बनाने के लिए सिलिकॉन मास्क का हुआ इस्तेमाल'

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विवादित वीडियो मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान ने वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके चेहरे का सिलिकॉन या हूबहू दिखने वाला मास्क लगाकर यह फर्जी फुटेज तैयार किया गया है ताकि उन्हें धार्मिक और राजनीतिक रूप से बदनाम किया जा सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भगवंत मान ने कई अहम सबूत और वीडियो प्रूफ मीडिया के सामने पेश किए। उन्होंने मामले के पीछे कनाडा स्थित एक ब्लैकमेलर और विपक्षी दलों की गहरी साजिश होने का दावा किया है।


feature-top