एक्टर कृषि थापंडा के बेंगलुरु वाले घर पर बिज़नेसमैन की लाश मिली

feature-top

कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और 'बिग बॉस कन्नड़' की पूर्व प्रतियोगी कृषि थापंडा के बेंगलुरु स्थित फ्लैट में एक 33 वर्षीय बिज़नेसमैन का शव मिला है। यह घटना बेंगलुरु के राजारामेश्वरी नगर (RR नगर) इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में सामने आई। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव और कानूनी परेशानियों से गुजर रहा था। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत (UDR) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


feature-top