राहुल गांधी के लिखित खेद के बाद थम जाएगा विवाद; कार्तिकेय चौहान मानहानि केस बंद करने को तैयार

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर पीठ) में लिखित आवेदन देकर खेद व्यक्त किया है राहुल गांधी ने अदालत को बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गलतफहमी और भ्रम (कन्फ्यूजन) के कारण उनसे यह बयान निकल गया था और उनका इरादा कार्तिकेय सिंह चौहान को निशाना बनाने का नहीं था।

ताजा अपडेट के अनुसार, कार्तिकेय सिंह चौहान ने राहुल गांधी के इस लिखित खेद को स्वीकार कर लिया है और हाईकोर्ट से इस आपराधिक मानहानि केस को बंद (Close) करने का अनुरोध किया है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है l


feature-top