भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नए पदाधिकारियों की घोषणा करी
25 Jun 2026
, by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए, यूपी भाजपा के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है l
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी की गई इस नई टीम में कुल 64 पदाधिकारियों को जगह मिली है, जिसमें जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणोंका विशेष ध्यान रखा गया है l इस बड़े बदलाव के तहत पार्टी ने सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है और संगठन में कई नए चेहरों की एंट्री की है
l नई टीम का मुख्य ढांचा
- 19 प्रदेश उपाध्यक्ष: टीम में 19 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं lइनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, समाजवादी पार्टी की बागी विधायक रहीं पूजा पाल, सुरेश मौर्य और राजेश यादव शामिल हैं l
- 8 प्रदेश महामंत्री: संगठन की कमान मजबूत करने के लिए 8 नेताओं को महासचिव (महामंत्री) नियुक्त किया गया है. इनमें राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी के नाम हैं l
- 19 प्रदेश मंत्री: जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के लिए 19 राज्य मंत्रियों को सांगठनिक जिम्मेदारी दी गई है l
- 6 नए क्षेत्रीय अध्यक्ष: सभी 6 क्षेत्रों में नए अध्यक्ष तैनात किए गए हैं. पश्चिम यूपी के लिए नवाब सिंह नागर, ब्रज के लिए पूरन लाल लोधी, कानपुर के लिए राम किशोर साहू, अवध के लिए अवधेश द्विवेदी, काशी के लिए अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र के लिए विनोद राय को जिम्मेदारी मिली है l
- मीडिया व सोशल मीडिया विंग: मनीष दीक्षित को लगातार चौथी बार राज्य मीडिया समन्वयक बनाए रखा गया है. दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता और हिमांशु राज पंडित को राज्य सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है l
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
