डीपफेक और फेक न्यूज़ के खिलाफ भारतीय सेना का 'डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू

feature-top

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों, दुष्प्रचार और एआई  निर्मित डीपफेक वीडियो का मुकाबला करने के लिए अपना आधिकारिक फैक्ट-चेक 'X' हैंडल @MythbusterXX लॉन्च किया है. सेना के अतिरिक्त महानिदेशक जनसूचना द्वारा शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना से जुड़ी भ्रामक जानकारियों का तुरंत खंडन करना और नागरिकों तक केवल सत्यापित अपडेट पहुंचाना है।  

यह कदम हाल ही में पड़ोसी देशों और असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे फर्जी प्रोपेगेंडा और डिजिटल हेरफेर की घटनाओं के बाद उठाया गया। 


feature-top