कक्षा 9 की NCERT किताब में बदलाव पर छिड़ा विवाद : 'इमरजेंसी' शामिल, 'सेक्युलरिज्म' गायब

feature-top

कक्षा 9 की NCERT (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में किए गए हालिया बदलावों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। नए पाठ्यक्रम में 'धर्मनिरपेक्षता' (सेक्युलरिज्म) से जुड़े कुछ संदर्भों को कम या हटाने की बात सामने आई है, जबकि देश में लगाए गए 'आपातकाल' (इमरजेंसी) के अध्याय को शामिल किया गया है। जहां एक पक्ष इसे इतिहास और राजनीति के संतुलित शिक्षण के रूप में देख रहा है, वहीं विपक्षी दल और कई शिक्षाविद इसे पाठ्यक्रम के कथित राजनीतिकरण और मूल संवैधानिक मूल्यों से छेड़छाड़ का प्रयास बताकर इसका विरोध कर रहे हैं।


feature-top