राम मंदिर चंदा विवाद : कांग्रेस ने की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की

feature-top

कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के निर्माण और जमीन खरीद के लिए मिले चंदे में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और यह जांच सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी में होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि आस्था के नाम पर लोगों से लिए गए दान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कानूनी कदम उठाना बेहद जरूरी है।


feature-top