पंजाब : बेअदबी कानून विवाद पर अकाल तख्त के सामने पेश होंगे सभी 'आप' सिख विधायक

feature-top

पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलान किया है कि बेअदबी विरोधी कानून के विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के सभी सिख विधायक और मंत्री आज (29 जून) अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त द्वारा समन किए जाने के बाद सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी सरकार अकाल तख्त की सर्वोच्चता और संप्रभुता का पूरा सम्मान करती है।


feature-top