रायपुर पहुंचे पवन खेड़ा ने RSS पर साधा निशाना, आज संगठन की बड़ी बैठक

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं, जहां रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उनके तल्ख तेवर देखने को मिले। खेड़ा ने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा निशाना साधा और उसकी नीतियों पर जमकर बरसे। अपने इस संगठनात्मक दौरे के दौरान, वे आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। 


feature-top