हरियाणा-राजस्थान ने 1994 यमुना जल समझौते को लागू करने पर लगाई मुहर

feature-top

हरियाणा और राजस्थान सरकार ने दशकों पुराने जल विवाद को सुलझाते हुए 1994 के ऐतिहासिक यमुना जल समझौते को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत दोनों राज्यों के बीच यमुना नदी के पानी के सुचारू बंटवारे का रास्ता साफ हो गया है, जिससे राजस्थान के शेखावाटी और चूरू जैसे पानी की किल्लत वाले इलाकों को पाइपलाइनों के जरिए यमुना का सरप्लस (अतिरिक्त) पानी मिल सकेगा। 


feature-top