आठ नए निर्वाचित सांसदों ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

feature-top

संसद के उच्च सदन में आज आठ नए निर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति ने संसद भवन में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में इन नए सदस्यों को शपथ दिलाई। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेता तरुण चुघ समेत राज्यसभा के आठ नए चुने गए सांसदों ने उच्च सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। छह अन्य नए सदस्यों में जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया और मानसिंह मेरामन परमार (गुजरात), एम नागराजा (कर्नाटक), राजेंद्र हीरालाल जैन (महाराष्ट्र), अधिकारीमायुम शारदा देवी (मणिपुर) और अलका सिंह (राजस्थान) शामिल थे।


feature-top