छ.ग : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिना सरचार्ज के 3 महीने तक भर सकेंगे बिल

feature-top

कबीर जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब उपभोक्ता बिना किसी लेट फीस या सरचार्ज (अतिरिक्त शुल्क) के आगामी तीन महीनों तक अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। सरकार के इस लोक-कल्याणकारी फैसले से प्रदेश के लाखों घरेलू और ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी, जिन्हें किन्हीं कारणों से तय समय-सीमा के भीतर बिल का भुगतान करने में कठिनाई हो रही थी। 


feature-top