बंगाल : भड़काऊ बयान पर हुमायूं कबीर के खिलाफ CM सुवेंदु की सख्त चेतावनी

feature-top

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में AJUP विधायक हुमायूं कबीर को उनके कथित भड़काऊ और सांप्रदायिक बयानों के लिए सख्त लहजे में चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राज्य में अब कानून का राज चलेगा और नफरत फैलाने वाली बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में विधायक के खिलाफ तीन प्राथमिकियां (FIR) भी दर्ज की जा चुकी हैं और सीएम ने उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।


feature-top