'BJP ने राम को लूटा, देश को लूटा' : राम मंदिर विवाद पर कपिल सिब्बल का बड़ा हमला

feature-top

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण के चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा निशाना साधा है। संसद में अपनी बात रखते हुए सिब्बल ने "राम को लूटा, देश को लूटा" का नारा देते हुए आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर इकट्ठा किए गए धन में भारी भ्रष्टाचार और चोरी हुई है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने भगवान राम के नाम पर देश की जनता की आस्था का व्यापार किया है, उन्हें बेनकाब किया जाना जरूरी है। 


feature-top