RSS समर्थित नेताओं को BJP किनारे कर रही : उद्धव ठाकरे

feature-top

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल लीडरशिप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि फडणवीस को छोटा किया जा रहा है ताकि वे भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर उभरने से बच सकें।

शिरडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद, फडणवीस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े नए नेता हैं, जिन्हें दिल्ली में BJP लीडरशिप से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।


feature-top