छ.ग : रामगढ़ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री साय

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दो दिवसीय इस भव्य महोत्सव के समापन कार्यक्रम में सीएम साय स्थानीय संस्कृति, कला और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और तैयारियों के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 


feature-top