भिलाई : निगम विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कमिश्नर को हटाने की कांग्रेसी महापौर-पार्षदों की याचिका खारिज

feature-top

भिलाई नगर निगम में चल रहे प्रशासनिक गतिरोध के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए नगर निगम आयुक्त को पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका भिलाई के कांग्रेसी महापौर और कई पार्षदों द्वारा दायर की गई थी, जिसमें आयुक्त के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने का आग्रह किया गया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद याचिका को नामंजूर कर दिया, जिससे निगम आयुक्त को बड़ी राहत मिली है। 


feature-top