महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा: 'बैकडोर नियुक्तियों' के खिलाफ विरोध दबाने के लिए PDP कार्यकर्ता नजरबंद

feature-top

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनकी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया गया है। मुफ्ती के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी नौकरियों में कथित तौर पर हो रही 'बैकडोर नियुक्तियों' और आउटसोर्सिंग नीतियों के खिलाफ पीडीपी के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए की गई है।


feature-top