डोंगरगढ़ : परिक्रमा पथ विवाद पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन और चक्काजाम

feature-top

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में माँ बमलेश्वरी मंदिर के परिक्रमा पथ को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और आस-पास के इलाकों में गाड़ियों के पहिये थम गए और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।


feature-top