राम माधव की पाक से 'ट्रैक 2' बातचीत पर ओवैसी ने BJP को घेरा

feature-top

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ भारत की कथित 'ट्रैक 2' (बैक-चैनल) बातचीत को लेकर केंद्र सरकार और BJP पर तीखा हमला बोला है। BJP नेता राम माधव की पाकिस्तान से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ हुई हालिया बैठक का हवाला देते हुए ओवैसी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी देश के मुसलमान कोई बात करते हैं, तो उन्हें आसानी से 'जिहादी' या 'पाकिस्तानी' कह दिया जाता है, लेकिन जब BJP के बड़े नेता खुद पिछले दरवाजे से पाकिस्तान से बातचीत करते हैं, तो उस पर चुप्पी क्यों साध ली जाती है? ओवैसी ने इस रुख को BJP का दोहरा मापदंड बताया है।


feature-top