दिल्ली जिमखाना क्लब पर 'गैर-कानूनी कब्ज़ा' हटाने के लिए एस्टेट ऑफिसर के पास पहुंची केंद्र सरकार

feature-top

केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली कराने के लिए एस्टेट ऑफिसर (संपदा अधिकारी) के पास याचिका दायर की है। सरकार का तर्क है कि क्लब की लीज समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद भी वहां बने रहना सरकारी जमीन पर पूरी तरह से 'गैर-कानूनी और अनधिकृत कब्जा' है। इस 27.3 एकड़ की कीमती जमीन को वापस लेने के लिए सरकार ने पब्लिक प्रिमाइसेस (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद क्लब को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।


feature-top