ईरान के न्योते पर अयातुल्ला खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगी PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

feature-top

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगी ईरान सरकार के सुप्रीम लीडर कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग द्वारा उन्हें भारत की एक प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है। यह दौरा 3 से 6 जुलाई 2026 के बीच तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले विदाई और शोक समारोहों के दौरान होगा। महबूबा मुफ्ती ने इस निमंत्रण को देश के लिए एक बड़ा सम्मान और जीवन में मिलने वाला एक अनूठा अवसर बताया है।


feature-top