मणिपुर : म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी संगठनों में संघर्ष के बाद सीमावर्ती गांवों में भारी आगजनी

feature-top

मणिपुर के कामजोंग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास नागा और कुकी समुदायों के बीच अचानक ताजा जातीय हिंसा भड़क उठी है। अज्ञात उपद्रवियों और सशस्त्र उग्रवादी समूहों द्वारा सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों को निशाना बनाया गया, जिसमें करीब 20 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया गया। उपद्रवियों ने पहले एक सुनसान कुकी गांव 'फैमोल' (Phaimol) में आगजनी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में नागा बस्तियों (कोंकण थाना और शंघालोक) को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई।


feature-top